पिपरिया को पूर्ण तहसील के दर्जा की घोषणा के बाद नगर में जश्न सा माहौल, युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने जताया मुख्यमंत्री व मंत्री अकबर का आभार
कवर्धा। नगर पंचायत पिपरिया को पूर्ण तहसील का दर्जा मिलने के बाद पिपरिया नगर में जश्न सा माहौल है। युवक कांग्रेस के नगर अध्यक्ष आनंद कुम्भकार के नेतृव में नगर में आतिशबाजी कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मंत्री मोहम्मद अकबर जी का आभार व्यक्त किया। नगर पंचायत पिपरिया बहुत पहले से उप तहसील का दर्जा मिला हुआ था। वर्षों ने उप तहसील को पूर्ण तहसील बनाने की मांग उठ रही थी। पिपरिया नगर के युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता ने लगातार पिपरिया को पूर्ण तहसील के दर्जा देने की मांग कर रहे थे। जिसे मुख्यमंत्री व मंत्री ने समस्या को समझे और पिपरिया को पूर्ण तहसील बनाने की घोषणा की। इसके बाद ने नगर में जश्न का माहौल है। पिपरिया नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द कुम्भकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मंत्री मोहम्मद अकबर का आभार जताया है। वही नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र कुम्भकार ने भी आभार जताया है और नगर वासियों के साथ जश्न में शामिल हुए
”दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

