The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

महाबोधि एक्सप्रेस के दो डिब्बे चलती ट्रेन से अलग हो गए

Spread the love

बिहार। रोहतास जिले के दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड पर गया से दिल्ली जाने वाली महाबोधि एक्सप्रेस के दो डिब्बे शनिवार को इंजन से अलग हो गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंजीनियरिंग विभाग ने इसे जोड़कर ट्रेन को करीब 42 मिनट तक रोका और फिर से चलाया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
सासाराम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन करीब 40 मिनट तक रुकी रही। ट्रैन के अंदर बैठे यात्रियों में अचानक खलबली मच गई, ट्रेन के रुकते ही सभी यात्री कोच से बाहर आ गए। सूचना मिलते ही मौके पर तकनीकी टीम पहुंची और मामले की जांच की, तब पता चला कि ट्रेन की कपलिंग टूटने से यह हादसा हुआ है. काफी मशक्कत के बाद टूटे कप्लिंग को ठीक किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor