The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ब्रेकिंग :पूजा करके घर लौट रही महिला तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला ,लोगों ने पीछा कर ट्रक चालक को पकड़ा

Spread the love

”संजय चौबे”
महासमुंद।
जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र में पुजा करके घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक को घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पीछा कर पकड़ पुलिस हवाले कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बिछिया सरायपाली निवासी टोपलाल पटेल 30 वर्ष ने सरायपाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 03/12/2022 के शाम को प्रार्थी की दादी पुरानमोती पटेल उम्र 62 वर्ष जो कि मंदिर से पूजा कर शाम 18:20 बजे घर वापस आ रही थी मेन रोड बाजार पडाव बिछिया के पास रोड क्रांस करते समय सरसींवा की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक CG 04 NY 3900 का चालक अपने वाहन को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। ट्रक की चपेट में आने से सिर कुचल गया ,जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गया। घटना को मधुसुदन पटेल व चंद्रशेखर पटेल व आसपास उपस्थित अन्य लोगो ने देखे व ट्रक को पीछा कर रोककर चालक का नाम पता पुछे पर उसने अपना नाम शिवेन्द्र कुमार गुप्ता पिता राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता उम्र 35 साल निवासी सरखानिहा बेलहा सीधी मध्यप्रदेश का रहने वाला बताया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 304-A के तहत ट्रक चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor