The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट जज ने बिहार पुलिस को फटकारा

Spread the love

पटना हाई कोर्ट के जस्टिस संदीप कुमार ने एक याचिकाकर्ता के घर में कथित रूप से अवैध रूप से बुलडोजर चलाने के लिए बिहार पुलिस को फटकार लगाई. उन्होंने कहा, “तमाशा बना दिया कि किसी का भी घर बुलडोजर से तोड़ देंगे।” जस्टिस कुमार ने कहा, “अगर किसी को कोई दिक्कत है तो वह थाने जाएगा, रिश्वत देगा और किसी का घर तोड़ देगा।”
दरअसल, बिहार में एक महिला के घर को तोड़ने का मामला सामने आया है. इस मामले में कोर्ट ने अब अगली सुनवाई के दौरान पटना के पुलिस अधीक्षक, अंचल अधिकारी, पटना सिटी और अगमकुआं पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है. क्योंकि कोर्ट ने मामले में पाया है कि पुलिस की तरफ से उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। घर को अवैध रूप से तोड़ गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *