The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

उपचुनाव हेतु मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दल हुए रवाना

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-80 भानुप्रतापपुर (अजजा) के उप निर्वाचन के लिए आज शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर से निर्वाचन सामग्री प्रदाय किया जाकर मतदान दलों को उनके मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अपर कलेक्टर एस. अहिरवार, रिटर्निंग ऑफिसर सुमीत अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी धनंजय नेताम सहित निर्वाचन कार्य में संलग्न विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन के लिए 256 मतदान केन्द्र बनाये गये है, जिसके लिए मतदान दलों को रवाना किया गया एवं रिजर्व में भी मतदान दल रखे गये हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor