The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिंगेश्वर के किसान बिसेलाल साहू के यहां किया भोजन ग्रहण,रोसा गया पारंपरिक छत्तीसगढ़िया भोजन और व्यंजन

Spread the love

”संतोष सोनकर की रिपोर्ट”
राजिम।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आम जनता से सीधा संवाद कर ना केवल उनकी समस्याओ का निराकरण कर रहे, बल्कि छत्तीसगढ़िया संस्कृति, खानपान और जीवनशैली को भी बढ़ावा दे रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज भोजन ग्रहण करने फिंगेश्वर में किसान श्री बिसेलाल साहू के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री के घर पहुंचने पर श्री बिसेलाल के परिवार वालों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल को पारंपरिक छत्तीसगढ़िया भोजन और व्यंजन परोसा गया। पारंपरिक तरीके से कांसे की थाली में परोसे गए भोजन में बथुआ भाजी, तिवरा भाजी , जिमिकंदा , दाल पालक, बिजौरी , गुलगुला और सिलबटे से पीसा हुआ टमाटर की चटनी का मुख्यमंत्री ने सादगी के साथ ग्रहण किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री बिसेलाल के परिवार वालों का हाल चाल पूछा और स्नेह के साथ परोसे गए स्वादिष्ट भोजन के लिए उनको धन्यवाद दियाI श्री बिसेलाल साहू के घर पर मुख्यमंत्री के साथ खाद्य मत्री अमरजीत भगत , राजिम विधानसभा के विधायक अमितेश शुक्ल अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी साथ में भोजन ग्रहण किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor