The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

280 लीटर डीजल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,एक बोलेरो वाहन को किया जप्त,दो फरार आरोपियों की तलाश जारी

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। दीपका पुलिस ने 35 35 लीटर के 9 नग जरिकेन मे भरा 280 लिटर डीजल के साथ एक आरोपी सहित एक बोलेरो वाहन को जप्त किया है। आरोपी का नाम नाम आरोपी – फूलेश्वर कश्यप s/o रामायण प्रसाद कश्यप उम्र – 30 वर्ष निवासी – बम्हनी कोना चौकी हरदीबाजार ( वाहन स्वामी ) है। बाकी उसके साथ अन्य 02 आरोपी फरार हो गए।पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा जिले में अवैध कबाड़/ डीजल के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुरूप थाना दीपका द्वारा कार्यवाही करते हुये क्षेत्र मे सत्त निगरानी रखा गया था कल रात को दौरान पेट्रोलिंग के मुखबीर से सूचना मिली की एक Bolero वाहन मे तीन व्यक्ति दीपका खदान मे डीजल चोरी करने के लिए घूसे है सूचना पर तुरंत पेट्रोलिंग पार्टी दीपका खदान मे घूसी और उक्त Bolero वाहन को खोजने लगी पर उक्त वाहन का कही पता नही चला फिर पुलिस द्वारा चोरो के निकलने के तीन सम्भावित रास्तो पर कट ऑफ पार्टी लगा कर चोरो का इंतजार किया गया तभी मध्यरात्रि करिब 12:50 बजे उक्त बोलेरो वाहन श्रमिक चौक दीपका से भागने की फिराक मे तेजी से निकला पर पुलिस की कट ऑफ पार्टी ने तत्काल अपने पेट्रोलिंग वाहन को सामने अडा दिया जिससे डीजल चोर हड़बढ़ा गये और वाहन छोड़कर भागने लगे जिनमे से एक आरोपी को पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा दौड़ाकर पकड़ा गया उसके बाकी दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये आरोपियों के विरुद्ध धारा 41 (1-4) द प्र सं /379 भा द वि के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है दोनो फरार आरोपियो की पता तलाश जारी है उक्त आरोपीगण पूर्व मे भी डीजल चोरी के आरोप मे जेल जा चुके है ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *