The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ब्रेकिंग :सूने मकान पर चोरो की नजर ,लोहे के ब्लेड से दरवाजा और ताला काटकर 40 हजार रुपये एवं सोने की चेन,अंगूठी सहित अन्य सामान चोरी ,थाने में मामला दर्ज

Spread the love

”संजय चौबे”
रायपुर।
राजधानी रायपुर में चोरों ने सूने मकान का दरवाजा और ताला काटकर आलमारी से 40 हजार रुपये एवं सोने की अंगूठी तथा अन्य सामान चोरी कर लिया। मामले की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक तरूण नगर तालाब शीतला मंदिर सिविल लाइन रायपुर निवासी शैलेष चौरसिया 23 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह काम से बिलासपुर गया हुआ था। 3.12.2022 को प्रार्थी के पिता जोगेन्द्र चौरसिया फोन कर बताये कि वह घर में ताला लगाकर मुम्बई जा रहे है ,आप घर आ जाओ करके बोले।लेकिन बिलासपुर में काम ज्यादा होने की वजह से वह घर नहीं आ पाने से घर की देखरेख के लिये अपने रिश्तेदार सुनिल कुमार चौरसिया को बोला था, जो दिनांक 08.12.2022 को रात्री करीबन 09.15 बजे फोन कर बताया कि घर के रखे फ्रिज से सब्जी लेने गया था तब देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ है चोरी होने का संदेह है.तब सूचना पाकर वह घर आया तो देखा कि किसी अज्ञात चोर के द्वारा छत के टावर में लगे लोहे के जालीदार दरवाजा जिसमें फाईबर लगा है उसे काटकर अंदर लगे ताला को लोहे के हेक्सा ब्लेड से काटकर घर के अंदर 1st फ्लोर के बेडरूम के खिडकी से अंदर प्रवेश कर आलमारी तोडकर उसमे रखे नगदी रकम 40,000 रुपये व पुराना ईस्तेमाली सोने के चेन ,अंगुठी कीमती करीबन 25,000 रू एवं अन्य सामान को चोरी कर ले गया है। घटना की रिपोर्ट पर धारा 380 के तहत अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *