The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ब्रेकिंग : कुम्हारी निर्माणाधीन ब्रिज फ्लाईओवर कार और बाइक नीचे गिरा ,बाइक सवार दंपति की मौत,बेटी की हालत नाजुक

Spread the love

दुर्ग। कुम्हारी निर्माणाधीन ब्रिज फ्लाईओवर से मोटर साइकिल और कार नीचे गिर गए। इस हादसे में बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद कार का एयर बैग खुल जाने से चालक सुरक्षित है। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार देर रात कुम्हारी फ्लाईओवर ब्रिज पर बाइक सवार ब्रिज की रॉन्ग साइड वाली रोड में चढ़ गए और 48 नंबर पिलर के बाद ब्रिज अभी अधूरा जिसके चलते वह सीधे नीचे जा गिरे। बाइक चालक पिलर में ही अटक गया। उसकी पत्नी और बेटी नीचे जा गिरे। दुर्घटना में पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बेटी को गंभीर चोटें आई हैं।
बाइक सवार के ब्रिज से नीचे गिरने के कुछ देर बाद ही एक कार तेजी से आई और उसी जगह नीचे सड़क पर जा गिरी। गनीमत ये रही कि कार का एयर बैग खुल गया ड्राइवर को कुछ नहीं हुआ। उसे मामूली चोटें आई हैं। अस्पताल में उसका इलाज जारी है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
बताया जा रहा है शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे आजूराम देवांगन 45 अपनी पत्नी निर्मला देवांगन 40 और बेटी के साथ भिलाई से शादी समारोह में शामिल होकर शुक्रवार रात को रायपुर जा रहे थे। तभी कुम्हारी फ्लाईओवर पर ये हादसा हो गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *