The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

आत्मानंद के छात्रों ने पानी के महत्व को किया प्रदर्शित

Spread the love

“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। शहर के रामविशाल पांडे उत्कृष्ट आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राइमरी व मिडिल कक्षा के बच्चों ने बेस्ट ऑफ वेस्ट का प्रदर्शन किया। किसी ने एटीएम मशीन का आविष्कार तो किसी ने पानी के महत्व व ग्रहों की चाल तथा सजावटी सामानों को शानदार रूप से प्रदर्शित किया था। वेस्ट हो रहे सामानों को इकट्ठा कर इन बच्चों ने कबाड़ से जुगाड़ का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया। इस आयोजन में शिक्षक गण योगिता देवांगन, कंचन चंद्राकर, जमील अहमद, कैलाश साहू, अंगेश गंगेले, पूर्णेद्र बाघमार, पुनेश्वर साहू,नीता यादव, उपासना भगत, दीपक निषाद आदि का विशेष मार्गदर्शन मिला। शासकीय राम विशाल पांडे स्कूल के हिंदी प्रभाग के प्राचार्य बीएल वर्मा एवं संकुल समन्वयक सुभाष शर्मा सहित शिक्षक द्वय बीएल ध्रुव, आरके यादव, एमके चंदन, एम एल सेन, सागर शर्मा, संतोष सूर्यवंशी, गोपाल देवांगन, कमल सोनकर, समीक्षा गायकवाड, शिखा महाडिक, अंजू मारकंडे, एवं अभिभावक समिति के सदस्य मनीष दुबे, मंजू साहू, कवि एवं साहित्यकार संतोष कुमार सोनकर ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों के मेहनत पर खूब प्रशंसा किए। इस मौके पर अभिभावक समिति के सदस्य कामेश्वर गोस्वामी ने बच्चों के लिए किए जाने वाले ऐसे क्रिएटिव आयोजनों के लिए प्राचार्य एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों को बधाई दिया एवं उनकी प्रशंसा की। प्राचार्य संजय एक्का प्रत्येक प्रदर्शनी पर गए और बच्चों के मेहनत पर उन्हें शाबाशी दी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor