The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पंडित सुंदरलाल शर्मा जयंती पर होंगे विभूतियां सम्मानित

Spread the love

“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। पंडित सुंदरलाल शर्मा सहित उत्सव समिति के द्वारा 21 दिसंबर दिन बुधवार को पंडित सुंदरलाल शर्मा की जयंती मनाई जाएगी मुख्य रूप से राज्य स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता एवं अंचल की विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। उत्सव समिति के सदस्य किशोर निर्मलकर एवं युगल किशोर साहू ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा जितेंद्र सोनकर होंगे अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू करेंगे विशिष्ट अतिथि के रूप में रेखा कुलेश्वर साहू उपाध्यक्ष नगर पंचायत तथा लाला राम साहू अध्यक्ष राजीव भक्ति मंदिर समिति होंगे इस मौके पर अंचल के 10 विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा जिसमें प्रमुख रुप से डॉ राजेंद्र गदिया नाड़ी वैद्य नवापारा, डॉक्टर गुरप्रीत कौर कौर हॉस्पिटल राजिम, वीरेंद्र साहू उत्कृष्ट कृषक बेलौदी, पन्नालाल साहू सूरदास छांटा, खुशबू चंद्राकर राष्ट्रीय खिलाड़ी छुरा, अश्वनी कुमार चक्रधारी मूर्तिकार नवागांव, जितेंद्र सिन्हा शिक्षक भीलवाड़ीह, राजेश पराते अध्यक्ष वक्ता मंच रायपुर, माखनलाल भारती सतनाम संदेश राजिम, सरस्वती साहनी महिला शव परीक्षक हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *