The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

मोटरसाइकिल की चोरी कर बेचने के फिराक में था आरोपी, पकड़ाया

Spread the love

”नरेश भीमगज की रिपोर्ट”
कांकेर।
कोतवाली पुलिस द्वारा मोटर सायकल चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार 11 जनवरी को प्रार्थी सलमान खान पिता अब्दुल खान उम्र 30 वर्ष निवासी लटटी पारा ने कोतवाली कांकेर में रिपोर्ट दर्ज कराया था की दिनांक 9 जनवरी की शाम को करीबन 5.30 बजे प्रार्थी अपनी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 एल पी 1798 एच एफ डिलक्स लाल काला रंग को अपने घर के सामने मे खड़ा किया था जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है रिर्पोट पर थाना कांकेर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप. क्रमांक 09/2023 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, विवेचना दौरान मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी सुरज देवांगन निवासी दरगहन उक्त चोरी के मोटर सायकल को अपने पास रखा है और मोटर सायकल बिक्री करने की बात लोगो से कर रहा है उक्त सूचना की तस्दीक थाना कांकेर पुलिस द्वारा किया गया आरोपी को अभीरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया आरोपी ने मोटर सायकल की चोरी करने की स्वीकारोक्ति करते बताया कि वह दिनांक 9 जनवरी को कांकेर मेला में आया हुआ था कि मेला के आस पास में मोटर सायकल चोरी करने के फिराक से घुम रहा था शाम को लगभग 5.30 बजे के आस पास में एक मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 एल पी 1798 एच एफ डिलक्स लाल काला रंग का, प्रार्थी के घर के सामने में पेड के निचे में खड़ा दिखने पर आरोपी ने मोटर सायकल को डायरेक्ट कर के स्टार्ट कर चोरी कर के ले गया था, उस चोरी किए मोटर सायकल को क्रमांक सीजी 04 एल पी 1798 को अपने घर में छुपा कर के रखाना बताया, आरोपी सुरज देवांगन उर्फ टोटो उर्फ संतोष पिता सुरेश देवांगन उम्र 19 निवासी ग्राम दरगहन के निशानदेही पर उक्त मोटर साइकल जप्त किया गया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *