The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

पूर्व पार्षद व पूर्व शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष वर्षारानी आंनद ठाकुर के नेतृत्व में मंत्री अकबर से मिले मोहल्लेवासी

Spread the love

”दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”
कवर्धा।
पूर्व पार्षद व पूर्व महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष वर्षारानी आनन्द ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों लोग मंत्री मोहम्मद अकबर से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी व वार्ड की स्थिति को लेकर चर्चा की। इस दौरान वर्षारानी ने मंत्री मोहम्मद अकबर को बताया कि कुम्हार पास मारुति वार्ड नं. 15 मे स्थित मामा-भांजा का प्राचीन मंदिर स्थित है। मामा-माला मंदिर में काफी पुराना एवं जीर्ण-शीर्ण होकर जर्जर हो चुका है. जिसके कारण से श्रद्धालुओं को काफी असुविधा व परेशानी का सामना करना पड़ता है। मामा भांचा मंदिर का जीणोद्धार कर कलश स्थापित किया जाना है। किन्तु आर्थिक कठिनाई के कारण से प्रसिद्ध नामा- गांचा मंदिर का जीर्णोद्वार व कलश स्थापना नहीं हो पा रहा है। इसके लिए मंत्री से सहयोग की मांग की है। जिस ओर मंत्री ने सहजता से मन्दिर का कायाकल्प करने का अस्वासन वार्डवासियों को दी है। वे जल्द ही वार्ड में आकर लोगो से मुलाकात करेंगे और मन्दिर का रँगरोधन किया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor