The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

रायपुर में पहली बार जिला बदर की कार्रवाई, आदतन अपराधी 6 जिलों से बाहर

Spread the love

छत्तीसगढ़ के रायपुर में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद पहली बार जिला बदर की कार्रवाई की गई है। गुढ़ियारी इलाके के आदतन अपराधी अविनाश कोसले उर्फ मनिया को रायपुर समेत छह जिलों की सीमा से बाहर रहने का आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, सक्षम न्यायालय की अनुमति के बिना वह 30 अगस्त तक इन जिलों में प्रवेश नहीं कर सकेगा। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर की अनुशंसा पर की गई है। अविनाश कोसले के खिलाफ 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह हत्या के प्रयास व चाकूबाजी जैसे गंभीर मामलों में जेल भी जा चुका है, बावजूद इसके उसके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने आदेश जारी कर उसे 29 मई की शाम 5 बजे से रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार और गरियाबंद जिलों की सीमा से बाहर रहने के निर्देश दिए हैं। यह कमिश्नरेट पुलिस की पहली जिला बदर कार्रवाई मानी जा रही है, जिसके बाद अब अन्य आदतन अपराधियों पर भी सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *