The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

MISCMadhya Pradesh

अनूपपुर में बिजली गिरने से युवक-युवती की मौत

Spread the love

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक में आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक और एक युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 2, बराती क्षेत्र का है, जहां श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद तीनों भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज बारिश व गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से युवक और युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, साथ मौजूद किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोरी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अमरकंटक में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *