The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ट्रेन में जांच के दौरान जीआरपी की टीम ने दो गांजा तस्करों को पकड़ा ,9 किलों ग्राम गांजा जब्त

Spread the love

रायपुर। जीआरपी की टीम ने ट्रेन में जांच के दौरान हीराकुंड एक्सप्रेस के बी-3 कोच में बर्थ क्रमांक- 63 और 70 में दो यूवको के सामान की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से बैग से साढ़े 4 किलो-साढ़े 4 किलो गांजा बरामद हुआ। जीआरपी की टीम ने दोनों युवक से पूछताछ करने की कोशिश की, तो दोनों युवक हड़बड़ाने लगे। उन्होंने अपनी सीट से उठकर भागने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम शादाब (34 वर्ष) निवासी त्रिलोकपुरी मयूर विहार पूर्वी दिल्ली बताया। वहीं दूसरे आरोपी का नाम प्रशांत कुमार पाल (28 वर्ष) है, जो रामपुर थाना कुदरा, जिला कैमूर बिहार राज्य का रहने वाला है। दोनों आरोपियों को जोनल स्टेशन में उतारा गया और जीआरपी थाने लेकर आए। आरोपियों के खिलाफ 20 बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *