The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एतेहासिक फ़ैसला 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी पर लगी मुहर, फैसले पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने जताया आभार….किसानों को दी बधाई

Spread the love

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इस फैसले पर प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभर जताया है, व किसानों को बधाई दी है।खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि – समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सहित किसान हितैषी योजनाओं से प्रदेश में खेती-किसानी में नये उत्साह का संचार हुआ है। खेतों से दूर हो रहे किसान खेतों की ओर लौटे हैं और खेती का रकबा भी बढ़ा है। अब किसानों के हित में माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने आज एक और ऐतिहासिक फैसला लेते हुए निर्धारित लिमिट को बढ़ाकर समितियों के जरिए अब 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी करने का फ़ैसला लिया है..इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी आभार व सभी किसानों को बधाई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *