The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बड़ी खबर: 1 करोड़ 10 लाख के ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

अंबिकापुर। सरगुजा में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। सरगुजा पुलिस ने एक करोड़ दस लाख क़ीमत के ब्राउन शूगर और हेरोइन के साथ तीन लोगों को पकड़ा है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए झारखंड के सासाराम निवासी मृत्युंजय गुप्ता और गीता सोनी को ब्राउन शुगर लाने और अंबिकापुर के रसेल एक्का को ख़रीदने के मामले में गिरफ़्तार किया है। आरोपियों के पास से 625 ग्राम ब्राउन शूगर और 110 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है। इसकी क़ीमत एक करोड़ दस लाख आंकी गई है। वही तस्करो से पूछताछ जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *