The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

भारत को हिन्दू राष्ट्र क्यों रामराज्य घोषित कराना व बनाना चाहिए-स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ के कबीरधाम भागवत पुराण में पहुँचे ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य जी अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती महाराज ने एक पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि सब भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की मांग कर रहे है। यदि भारत को कुछ बनाना ही है तो राम राज्य बनाने इससे पूरे देश का कल्याण होगा। राम राज्य ऐसे कोई दूसरा मांग किया ही नही जाना चाहिए। हिन्दू राष्ट्र बनने से सभी धर्म जाति वर्ग के लोग बंट जाएंगे, लेकिन राम राज्य से सभी खुश होंगे। धरती का सभी जीव खुशहाल होगा राम राज्य श्रीराम जी के राज्य में कोई दुखी नही था वैसे ही भारत को रामराज्य बनाना चाहिए साथ ही स्वामी जी ने कहा कि धर्मांतरण राजनीति के लिए होता है। वही बजरंगदल के बैन पर कहा कि बजरंगदल में कुछ लोग गलत हो सकते है और कुछ लोग सही तो संगठन पर बैन उचित नही है जो गलत करता है उसे सरकार कड़ी सजा दे। गणेश तिवारी द्वारा आयोजित भागवत महापुराण व यज्ञ में पहुँचे साधु संतों का भव्य स्वागत किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor