The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

जुआरी ने 250 रुपए की उधार नहीं चुकाने पर एक युवक की धारदार हथियार से की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

राजनांदगांव। राजनांदगांव शहर के व्यस्तम चौराहे बालगोविंद चोक में बीती रात को एक जुआरी ने सिर्फ 250 रुपए की उधार नहीं चुकाने पर एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बीती रात करीब 10 बजे बालगोविंद चौक में करीब एक साल पहले जुआ खेलने के दौरान लिए गए उधार की रकम को लेकर युवक ने हत्या कर दी। बसंतपुर पुलिस ने वारदात के 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इस संबंध में बसंतपुर थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान आरोपी अमन मुल्ला को थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा गंज मंडी से आज सुबह गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर आरोपी से घटना में प्रयुक्त रानीसागर झाडियों के पास से खून लगा चाकू जब्त किया तथा आरोपी खून से सने कपड़े, काला कुर्ता एवं काला जींस जब्त किया गया। आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor