The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भू-अर्जन में गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध दर्ज हुआ एफआईआर,कोरबा कलेक्टर के प्रतिवेदन पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। जिले में हरदीबाजार-तरदा बाईपास के लिए जमीन अधिग्रहण के मामले में गड़बड़ी कर शासन को आर्थिक क्षति पहुँचाने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध थाना कोतवाली कोरबा में धारा – 420,120 बी भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।कलेक्टर कोरबा द्वारा इस मामले में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा को पत्र प्रेषित किया गया था ,मामले में कलेक्टर कोरबा द्वारा कराए गए जांच के आधार प्रथम दृष्टया मामले में अपराध घटित होना पाए जाने से थाना कोतवाली कोरबा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor