Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पीसीसीएफ राव ने प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों को राज्य में हो रहे वनों के संवर्धन संबंधी कार्यों की दी जानकारी

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव से शैक्षणिक भ्रमण पर आए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून में प्रशिक्षणरत् भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने अरण्य भवन नवा रायपुर में सौजन्य भेंट की।प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री व्ही. श्रीनिवास राव ने प्रशिक्षु अधिकारियों को सौजन्य भेंट के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न रोजगारमूलक और वनों के संरक्षण, संवर्धन एवं विकास संवंधित कार्यों पर विस्तृत जानकारी दी। उक्त अधिकारियों को छत्तीसगढ़ राज्य में कार्यरत गैर सरकारी संगठन (एन.जी.ओ.) प्रदान के द्वारा 12 जून से 17 जून तक शैक्षणिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें प्रशिक्षु अधिकारी श्री श्रेयश अग्रवाल मध्यप्रदेश संवर्ग, श्री योगेंद्र सिंह महाराष्ट्र संवर्ग तथा श्री प्रफुल्ल अग्रवाल केरल संवर्ग के 2021 बैच के परिवीक्षाधीन भारतीय वन सेवा के अधिकारी शामिल हैं। शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत प्रशिक्षु अधिकारी, वन, जैव विविधता, वन्य प्राणी, जलवायु परिवर्तन, वनांचल के आदिवासी एवं अन्य ग्रामीणों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए विभिन्न शासकीय योजनाओं से समन्वय स्थापित करते हुए गैर सरकारी संस्थान प्रदान द्वारा किये जा रहे कार्यों का अध्ययन एवं अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर गैर सरकारी संगठन प्रदान के प्रतिनिधि श्री आशुतोष नंदा उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor