The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में शामिल हुए बृजमोहन अग्रवाल

Spread the love

रायपुर। मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक एवं विधायक रजनीश सिंह शामिल हुए। 3 दिन चलने वाले इस विधायकों के सम्मेलन में देशभर के 2800 विधायक शामिल हुए। 3 दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन मेंलोकतंत्र में नीति निर्माण, विधायिका को मजबूती, सदन में विधायकों की भूमिका और कार्य व्यवहार जैसे 40 विषयों पर मंथन किया जाएगा।सम्मेलन के प्रथम दिवस पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ताई सुमित्रा महाजन,मीरा कुमारी,शिवराज पाटिल,छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत की विशेष उपस्थिति रही।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor