Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

डीडी नगर सेंट्रल स्कूल में कक्षा 2 पाली में लगाने बृजमोहन ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र

Spread the love

रायपुर। पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर रायपुर स्थित केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2, दीनदयाल उपाध्याय नगर रायपुर में द्वितीय पाली में कक्षाएं आरंभ कराने हेतु अनुमति प्रदान करने के संबंध में पत्र लिखा है।श्री अग्रवाल ने अपने पत्र में कहा कि देश के सबसे तेज गति से विकसित होने वाली राज्यों में से एक छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर, शिक्षा का प्रमुख केन्द्र (Education Hub) है। यहाँ राष्ट्रीय स्तर के शासकीय/अशासकीय उच्च शैक्षणिक संस्थान पूर्व से स्थापित है, परंतु इंटरमीडियेट स्तर की शैक्षणिक संस्थाएं सीमित है।राजधानी रायपुर में केन्द्रीय विद्यालय सिर्फ 03 है, जो 12 लाख की जनसंख्या के लिए अपर्याप्त है। यहाँ के सैकड़ों मध्यमवर्गीय पालकों के बच्चे केन्द्रीय विद्यालय में सीट के अभाव में शिक्षा हेतु महंगे निजी स्कूलों में प्रवेश लेने को मजबूर अथवा शिक्षा से वंचित हो रहे हैं।श्री अग्रवाल ने पत्र में कहा कि केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2. दीनदयाल उपाध्याय नगर रायपुर में वर्तमान में 2500 सीट उपलब्ध है तथा एक पाली में शैक्षणिक गतिविधियाँ चलती है। इस विद्यालय में द्वितीय पाली आरंभ करने हेतु लंबे समय से पालकों द्वारा मांग की जा रही है। द्वितीय पाली आरंभ करने से विद्यालय की वर्तमान संसाधन में ही अतिरिक्त 2500 सीट अर्थात् कुल 5000 सीट उपलब्ध हो सकेगा इससे हजारों जरूरतमंद बच्चे लाभान्वित होंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor