The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कांग्रेस की विदाई का समय आ गया: बृजमोहन

Spread the love

रायपुर। वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है।सोमवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर शराब घोटाला, रेत घोटाला, सीजीपीएससी घोटाला, धान खरीदी और कोयला समेत तमाम घोटाले में शामिल आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।कांग्रेस द्वारा गौ तस्करी और पनामा घोटाले में शामिल आरोपियों को भाजपा द्वारा टिकिट देने के आरोप पर बृजमोहन अग्रवाल उल्टा कांग्रेस पर ही हमलावर हो गए और कांग्रेस के आरोपों को बेबुनियाद बताया । बृजमोहन का कहना है कि, अगर कांग्रेस के पास कोई सबूत है तो 5 सालों में ऐसे लोगो पर कोई कार्रवाई कर उन्हे जेल क्यों नहीं भेजा। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के नामांकन में अमित शाह के शामिल होने पर कांग्रेस द्वारा भाजपा पर हार के डर से शाह को बुलाने के आरोप पर बृजमोहन ने पलटवार किया है और कांग्रेस में नेतृत्व की कमी की बात कही है।बृजमोहन ने कहा है कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की विदाई का समय आ गया है और राज्य में एक बार फिर कमल का फूल खिलेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor