The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

उप मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में हुए शामिल

Spread the love

रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरूण साव आज राजनांदगांव में जिला चिकित्सालय के पास साहू सदन बसंतपुर स्थित साहू सदन में आयोजित साहू समाज के छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होने वाले युवक-युवतियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय ने भी युवक-युवतियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विधायक साजा ईश्वर साहू, विधायक बेमेतरा दीपेश साहू, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, अध्यक्ष जिला साहू संघ श्री भागवत साहू सहित जनप्रतिनिधि व साहू समाज के पदाधिकारीगण, बड़ी संख्या में साहू समाज के युवक-युवती व समाज के सदस्य उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *