The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeChhattisgarh

कोरर में एक किलो गांजा के साथ आरोपी पकड़ाया

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। कोरर पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही करते हुए आरोपी डोमेन्र्द गोटा पिता स्व . पुरुषोत्तम गोटा उम्र 28 वर्ष जाति गोड़ निवासी चिल्हाटी थाना कोरर के कब्जे से लगभग एक किलो मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है। मामले का विवरण इस प्रकार है कि कोरर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम चिल्हाटी मे आरोपी डोमेन्द्र गोटा मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक किया गया तस्दीक के दौरान दबिश में आरोपी के कब्जे से एक किलो मादक पदार्थ गांजा एक लायलोन के थैला में बरामद हुआ जिसे जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया हैं । सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोरर निरीक्षक चाणक्य नाग, उपनिरीक्षक तुलसी राम कोसिमा, प्र.आर. दल्लूराम कावडे़, प्र.आर.चन्द्र कुमार जयते, लल्ली मण्डावी, श्रवन ठाकुर एवं थाना के अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *