The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जिलाधीश के निर्देश पर लगी राजस्व जन चौपाल,कई प्रकरण का हुआ निपटारा

Spread the love
“उदय मिश्रा जर्नलिस्ट”

राजनांदगांव। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन और एसडीएम अरुण वर्मा के मार्गदर्शन में राजनांदगांव तहसील के ग्राम डूमरडीह खुर्द में राजस्व जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमे तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता एवं नायब तहसीलदार चितेश देवांगन अपनी राजस्व टीम के साथ पंहुचे और आम जनता से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निराकरण की कार्यवाही की गई। आज जन चौपाल शिविर में 28 राजस्व आवेदनों का निराकरण किया गया। ग्रामवासियों से राजस्व के अलावा गौठान, महिला समूह के सशक्तिकरण आदि विषयों पर भी चर्चा कर शासन की महत्त्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गई।शिविर में राजस्व निरीक्षक, पटवारी, सरपंच ,सचिव ,कोटवार सहित ग्रामवासी मौजूद थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor