The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटियों को पूरा करेगी

Spread the love

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटियों को पूरा करेगी। राज्य की जनता-जनादर्शन से प्रधानमंत्री ने जो वायदे किए हैं। उसे पूरा करने की शुरूआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 लाख से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी है। राज्य के 13 लाख किसानों को दो साल का बकाया बोनस का भुगतान भी उनके बैंक खाते में कर दिया गया है। चालू जनवरी माह से आगामी पांच वर्ष तक राज्य के 67 लाख से अधिक गरीब परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण किए जाने का निर्णय भी सरकार ने ले लिया है। हम राज्य में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा के मान से 5500 रूपए भुगतान करेंगे। मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद केदार कश्यप आज पहली बार कोण्डागांव जिले के मर्दापाल पहुंचे थे। मर्दापाल और आस-पास के ग्रामीणजनों ने उनका भव्य स्वागत किया और मोटर साइकिल रैली निकाली। ग्रामीणों ने पारंपरिक लोक नृत्य के बीच उनका तिलकाभिषेक किया और आतिशबाजी की। मंत्री श्री केदार कश्यप ने मर्दापाल में ग्रामीणों द्वारा उत्साहपूर्ण स्वागत के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपके प्रेम और स्नेह ने अभिभूत किया है। उन्होंने कहा कि किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की का ओदश जारी कर दिया गया है। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को शीघ्र ही राशि प्रदान करने का कार्य भी किया जाएगा। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा विकसित की जाएगी और देवगुड़ियों का जीर्णाेद्धार प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ हर घर तक बिजली और पानी पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने वनों को जीवन का आधार बताते हुए इनके संरक्षण की अपील की। उन्होंने कहा कि विभागों के माध्यम से जनता के समस्याओं का तत्परता के साथ निराकरण किया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor