The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

भारत स्काउट एंड गाइड ने शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का सम्मान किया

Spread the love

रायपुर. भारत स्काउट एंड गाइड ने गुरुवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल को पदेन अध्यक्ष पद से सम्मानित किया गया।श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, भारत स्काउट एंड गाइड सेवा भावना से काम करने वाली संस्था है जिसकी गतिविधियों को बढ़ाने की जरूरत है। आने वालें समय में इसको अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जायेगा। राज्य में सामाजिक एवं अन्य कार्यक्रमों में स्काउट एंड गाइड के सदस्यों को वालंटियर के तौर पर शामिल किया जायेगा। 22 जनवरी को भव्य श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमे वॉलेंटियर के तौर पर व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी स्काउट एंड गाइड की रहेगी। कार्यक्रम में राज्य मुख्य आयुक्त स्काउट एंड गाइड एवं पूर्व विधायक श्री विनोद सेवनलाल चंद्राकर, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल, राज्य सचिव श्री कैलाश सोनी, श्री सोमनाथ यादव समेत बड़ी संख्या में स्काउट एंड गाइड के सदस्य मौजूद रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor