The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया महामाया मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान में हुए शामिल

Spread the love

रायपुर। भारत सरकार के केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज 20 जनवरी को राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर में दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया श्री महामाया मंदिर परिसर में झाड़ू और पोछा लगाकर स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। स्वच्छता अभियान में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और रायपुर सांसद श्री सुनील सोनी भी उपस्थित थे। केन्द्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर के 500 सालों के संघर्ष की गाथा पर आधारित हिंदी फिल्म 695 के पोस्टर का विमोचन भी किया। महामाया मंदिर ट्रस्ट के सचिव श्री व्यास नारायण तिवारी ने सभी आगुन्तकों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया और महामाया माता जी वाला चांदी का सिक्का स्मृति स्वरूप भेंट किया। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता श्री अशोक सामर्थ्य सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor