The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पीएलजीए सप्ताह मनाने नक्सलियों ने सड़क पर भारी मात्रा में लगाये बैनर पोस्टर

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। नक्सलियों द्वारा हर वर्ष 2 से 8 दिसंबर तक पीएलजीए सप्ताह मनाया जाता है। नक्सलियों द्वारा बीते 3 दिसंबर की रात्रि भी कांकेर से आमाबेड़ा मार्ग में मलांजकुड़ुम घाटी से तुमसनार तक जगह-जगह पेड़ों में बैनर पोस्टर लगाये हैं, जिसमें पीएलजीए सप्ताह मनाने का आह्वान किया गया है। भानुप्रतापपुर उप चुनाव के बीच माओवादी संगठन के द्वारा 2 से 8 दिसंबर तक पीएलजीए सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके पूर्व भी नक्सली वाहनों में आगजनी व निजी कंपनी के मोबाईल टावरों को आग लगाकर क्षतिग्रस्त करने का प्रयास कर चुके हैं। आज 5 दिसंबर को भानुप्रतापपुर उप चुनाव है, जबकि भानु. पुर व दुर्गूकोंदल ब्लॉक के कई मतदान केन्द्र अतिसंवेदनशील हैं। जहां पर मतदान के दौरान कई बार नक्सली चुनाव को प्रभावित करने का कुत्सित प्रयास कर चुके हैं। हालांकि प्रशासन विपरीत परिस्थितियों से निपटने पूरी तरह मुस्तैद है। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से ऐहतियात बरता जा रहा हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor