Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

विदेशों में नौकरी के नाम पर 30 से 40 बेरोजगारों से ठगी, ठेला लगाने वाले भाईयों के अकाउंट में आए 80 लाख

Spread the love

भिलाई। अंडे का ठेला लगाने वाले दो भाईयों के बैंक अकाउंट में विदेशों में नौकरी के नाम पर 30 से 40 बेरोजगारों से हुई ठगी की राशि करीब 80 लाख रुपए अकाउंट में आए। इनके कारनामे का खुलासा तब हुआ जब इन्हें यूपी पुलिस दबोच कर ले गई, लेकिन इस दौरान दुर्ग में ये बात तेजी से फैल गई कि उक्त दोनो भाईयों का किसी ने अपहरण कर लिया है। छावनी थाना अंतर्गत गुरुवार रात सुभाष चौक में भरे बाजार से अंडा ठेला लगाने वाले दो सगे भाइयों के अपहरण मामले में नया मोड आ गया है। दोनों भाइयों का अपहरण नहीं हुआ, बल्कि दोनों को उत्तर प्रदेश की अंबेडकर नगर जिला पुलिस उठाकर ले गई थी। दुर्ग पुलिस को सूचना दिए बगैर दोनों उठाकर ले जाने पर छावनी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 140 (3)-बीएनएस, 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। देर रात यूपी पुलिस से सूचना मिलने पर मामले का पटाक्षेप हुआ। छावनी सीएसपी हेम प्रकाश नायक के मुताबिक दोनों भाइयों की पहचान शुभम साव (27) और विष्णु कुमार साव (31) दोनों रोजाना सुभाष चौक पर अंडा रोल का ठेला लगाते थे। वारदात इतनी तेजी से हुई कि आसपास खड़े लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। वहीं, किडनैपिंग के बाद से दोनों का फोन भी बंद हो गया। इसकी वजह से शहर में हड़कंप मच गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor