The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISCState

प्राइवेट छात्रों की समस्या को लेकर शिवसेना ने रविशंकर विश्वविद्यालय को सौंपा ज्ञापन, जल्द समाधान की माँग

Spread the love

रायपुर। प्राइवेट स्टूडेंट की समस्या को लेकर शिवसेना ने रविशंकर विश्वविद्यालय प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने जल्द ही इस समस्या का निराकरण करने की माँग की है। प्राइवेट छात्रो के ऑनलाइन पोर्टल बंद करने के विरोध में। ऑनलाइन पोर्टल 6 अक्तूबर तक के खुला होना था। उसे दो दिन पहले बंद किए जाने से छात्र परेशान है। यूजी फ़स्ट सेमेस्टर प्राइवेट छात्रो के लिए ऑनलाइन पोर्टल 15,20 दिन के लिए खोले जाने की माँग की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जल्द ऑनलाइन पोर्टल खोले जाने का आश्वासन दिया है। शिवसेना ने चेतावनी दी और कहा कि जल्द नहीं हुआ तो छात्रों के भविष्य के लिए शिवसेना आंदोलन करेगी। ज्ञापन सौपने वाले में संजय नाग,राधारमण पांडे,सूरज साहु,दिनेश ठाकुर, संजु साहू , अमर नायक,विजय नाग,प्रमोद साहू, हरीश यादव आदि शामिल थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor