महिला समूह ने रचा इतिहास बाजार ठेका में दिखाया दम मरवाही

Spread the love

“प्रयास कैवर्त की रिपोर्ट”

गौरेला पेन्ड्रा मरवाही। नवगठित जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही अंतर्गत ग्राम पंचायत मरवाही आसपास के क्षेत्रों में अपने साप्ताहिक बाजार हेतु प्रसिद्ध है, ज्ञात हो कि अविभाजित जिले में सबसे बड़ा बाजार ग्राम पंचायत मरवाही का ही होता है जोकि शुक्रवार को भरता है।। ग्राम पंचायत मरवाही में लगने वाले सप्ताहिक बाजार के लिए प्रत्येक वर्ष दूर-दूर से बाजार ठेकेदार आते हैं और अपने क्षमता अनुसार नीलामी बोली लगाते हैं किंतु इस बार ग्राम पंचायत मरवाही का सप्ताहिक बाजार नीलामी ऐतिहासिक रहा, वह भी ऐसा की जिले की इतिहास में पहली बार किसी महिला समूह ने बाजार ठेका की नीलामी बोली में हिस्सा लेकर अपना परचम लहराया।। मां दुर्गा स्व सहायता समूह मरवाही की महिला समूह में के सदस्यों ने आज बाजार नीलामी में हिस्सा लेकर वार्षिक नीलामी में 645000 की उच्चतम बोली बोल कर ठेका अपने नाम कर लिया।। ग्राम पंचायत मरवाही के सभी सदस्य अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि पहली बार महिलाओं का प्रतिनिधित्व सप्ताहिक बाजार में मिलेगा एक ओर राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कदम उठा रहे हैं उसी कड़ी में ग्राम पंचायत मरवाही का यह प्रयास प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है।। मां दुर्गा स्व सहायता समूह में महिला सदस्यों में रामकली धुर्वे, सरिता यादव, मानमती मार्को गिरजा सुमेर सावित्री मार्को सहित 12 महिला सदस्यों की टीम का साहस चर्चा का विषय बना हुआ है।। ग्राम पंचायत मरवाही एवं ग्रामीण जन महिला समूह को प्रोत्साहित करने हेतु संकल्पित है तथा इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।।
महिला समूह के सदस्यों ने इस सफलता के लिए अपने सरपंच प्रियदर्शिनी सिंह नहरेल की प्रशंसा करते हुए कहा ग्राम की महिला समूहों को सरपंच दीदी के द्वारा हरसंभव मदद करते हुए प्रोत्साहित करती हैं साथ ही उपसरपंच आलोक जी का मार्गदर्शन हमें हर क्षेत्र में मिलते रहता है।।बाजार नीलामी की प्रक्रिया पंचायत सचिव राजेश सुमन के द्वारा पूर्ण कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.