The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

टी-20 वर्ल्ड : स्कॉटलैंड ने रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को 6 रनों से हराया

Spread the love

THEPOPATLAL टी-20 वर्ल्ड कप के पहले दिन ही बड़ा उलटफेर हो गया है। क्वालिफायर ग्रुप बी के दूसरे मुकाबले में स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश को 6 रनों से हरा दिया। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 9 विकेट पर 140 रन बनाए। क्रिस ग्रीव्स ने 28 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी। मुशफिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। ग्रीव्स ने दो विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आखिरी ओवर तक रहा रोमांच

मैच के विजेता का फैसला आखिरी ओवर में हो पाया। पारी के 20वें ओवर में बांग्लादेश को जीत के लिए 24 रनों की जरूरत थी। आखिरी तीन गेंदों पर बांग्लादेश को जीत के लिए 18 और टाई के लिए 17 रनों की जरूरत थी, लेकिन मेहंदी हसन इन तीन गेंदों पर 4, 6 और 1 रन ही बना पाए। आखिरी ओवर शफयान शरीफ ने फेंका था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *