The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में कोहली ने पारी का 38वां रन बनाने के साथ 8,000 टेस्ट रन बनाने वाले छठे खिलाड़ी बने

Spread the love

THEPOPATLAL श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर रही है। भारत ने 41 ओवर में 2 विकेट खोकर 162 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 40 रन और हनुमा विहारी 54 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 80+ रन की साझेदारी हो चुकी है।पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट में अपने 8 हजार रन पूरे कर लिए हैं। कोहली ने पारी का 38वां रन बनाने के साथ ही टेस्ट में ये उपलब्धि हासिल की। टीम इंडिया के लिए 8,000 टेस्ट रन बनाने वाले विराट कोहली छठे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और वीरेंद्र सहवाग ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor