The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeMadhya Pradesh

कंटेनर की ठोकर से बाइक सवार दंपति की मौत

Spread the love

भोपाल। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के नेशनल हाईवे पर बंजारी घाटी के पास एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जब तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार सुखराम कुमरे और उनकी पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों बंजारी मंदिर के दर्शन कर लखनादौन लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। छपारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने वाहन जब्त कर लापरवाही से वाहन चलाने और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बंजारी घाटी में तेज रफ्तार वाहनों की वजह से हादसे आम हैं, लेकिन प्रशासन कोई स्थायी समाधान नहीं कर रहा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor