The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

आईआईटी भिलाई के छात्र सोमिल की संदिग्ध मौत, छात्रों ने किया हंगामा

Spread the love

दुर्ग। आईआईटी भिलाई के प्रथम वर्ष के छात्र सोमिल साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से परिसर में तनाव फैल गया। मंगलवार सुबह 10 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मध्यप्रदेश के हरदा जिले के निवासी सोमिल आईआईटी भिलाई के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के अनुसार सोमिल को मिर्गी की बीमारी थी और संभवतः इसी वजह से उनकी हालत बिगड़ी होगी। घटना के बाद बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रशासनिक भवन के सामने देर रात तक विरोध प्रदर्शन किया और प्रबंधन पर मेडिकल सुविधा में लापरवाही का आरोप लगाया। छात्रों की मांग थी कि संस्थान प्रशासन मौत के पूरे मामले में पारदर्शिता बरते और विस्तृत जानकारी साझा करे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाइश दी और स्थिति को शांत कराया। शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के असली कारणों का पता चल सके।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor