The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

StateCrimeMadhya Pradesh

पुलिस ने स्मैक के साथ दो लोगों को पकड़ा

Spread the love

शहडोल। आदिवासी बाहुल्य शहडोल में नशे का कारोबार अपनी जड़ें जमा चुका है। यह प्रदेश की सीमाओं को पार कर दूसरे राज्यों तक फैल चुका है। शहडोल कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने इस नेटवर्क को करारा झटका दिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नया बस स्टैंड में रीवा से आ रही बस की घेराबंदी कर दो संदिग्धों, अनिल कोरी और संजय कुमार सोनी को पकड़ा। उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध स्मैक, नकदी और अन्य सामग्री बरामद हुई। आरोपियों ने बताया कि वे शहडोल में स्मैक महंगे दामों पर बेचने आये थे और उनके कुछ स्थानीय सहयोगी भी शामिल थे। पुलिस ने उनके साथी गौरीशंकर सोनी को भी गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor