The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeMadhya PradeshOther News

एक्सप्रेस वे से कार खाई में गिरी 5 की मौत

Spread the love

भोपाल। रतलाम में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना माही नदी के समीप रावटी क्षेत्र के भीमपुरा गांव के पास हुई। महाराष्ट्र की एक कार एक्सप्रेस वे से खाई में गिर गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय राहत बचाव दल मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। कार सवार सभी पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। अभी मृतकों की शिनाख्ती नहीं हो पाई है, शुरुआती जानकारी के अनुसार संभवतः सभी महाराष्ट्र के रहने वाले थे। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर से यह जानकारी मिली है कि यह वाहन महाराष्ट्र का है, यह जानकारी नहीं मिल पाई कि कार कहां से कहां जा रही थी। पुलिस मामले की जांच और मृतकों की शिनाख्ती में लगी हुई है, जबकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह हादसा स्थानीय लोगों और प्रशासन दोनों के लिए एक गंभीर और चिंता का विषय बन गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *