The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आरपीएफ जवान फांसी पर लटककर ​की खुदकुशी,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

महासमुंद। आरपीएफ महासमुंद में वाटर कैरियर आरक्षक के रूप में पदस्थ आलोक कुमार साहु की लाश मेघ बंसत अपार्टमेंट स्थित उनके मकान में फांसी पर लटकी हुई पाई गई है। लाश मिलने के बाद पूरे शहर में सनसनी का माहौल है। पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है। आपको बता दें कि परिजन इस मौत को साधारण मानने से इंकार कर रहे हैं, वे हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मृतक मेघ बंसत अपार्टमेंट में किराये पर रहता था। वह ओड़िशा के हरियरपुर नयागढ का रहने वाला था। चार माह पहले ही महासमुंद आरपीएफ में आलोक की पोस्टिंग हुई थी। कोतवाली पुलिस मर्ग कायम करने के बाद पड़ताल कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor