The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarhhealth

रायपुर और बलौदाबाजार की स्वास्थ्य लैब्स को NQAS राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र

Spread the love

रायपुर। राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी सफलता मिली है। जिला अस्पताल पंडरी रायपुर और जिला अस्पताल बलौदाबाजार की इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (IPHL) को भारत सरकार के नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (NQAS) के तहत राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। इसमें पंडरी रायपुर की IPHL देश की पहली, जबकि बलौदाबाजार की IPHL देश और राज्य की दूसरी प्रमाणित लैब बनी है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ में उच्च गुणवत्ता वाली जांच सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण का बड़ा संकेत है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor