The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सिलेंडर से गैस रिसाव, घर के 5 सदस्य झुलसे

Spread the love

जगदलपुर। बस्तर जिले के बड़ाजी थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम कोंडालूर में बीती रात को एक घर में अचानक से गैस सिलेंडर गैस रिसाव से घर में आग लग जाने से वहां मौजूद 5 सदस्य झुलस गए। जिन्हें डायल 112 की मदद से उपचार के लिए मेकॉज लाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार कोंडालूर गांव मे रात में परिवार के लोग खाना बना रहे थे, इसी दौरान घर में रखा गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव हो गया। जिससे देखते ही देखते घर में आग फैल गई। घर के सदस्य एक दूसरे को बचाने के कोशिश में झुलस गए। आग के फैलते ही वहां चीख-पुकार मच गई। जिसे सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंचकर तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद डायल 112 की टीम भी मौके पर आ पहुंची। किसी तरह से झुलसे सभी 5 सदस्यों को बाहर निकाला गया और उन्हें उपचार के लिए मेकॉज लाया गया, जहां सभी घायलों का उपचार जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor