Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शराब घोटाला, ईओडब्ल्यू ने 6 आरोपियों के खिलाफ छठा पूरक चालान किया पेश

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू (EOW) ने आज 6 आरोपियों के खिलाफ ACB/EOW की विशेष कोर्ट में छठा पूरक चालान पेश किया। इसमें पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास, अतुल सिंह, मुकेश मनचंदा, नितेश पुरोहित, यश पुरोहित और दीपेंद्र चावड़ा शामिल हैं। चालान कुल 7 हजार पन्नों का है और इसे मामले की निष्पक्ष जांच में अहम माना जा रहा है।

इस घोटाले की जांच में ईडी (ED) भी शामिल है, जिसने ACB में FIR दर्ज कराई है। FIR में 3,200 करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले की बात कही गई है। जांच में पता चला कि 2019 से 2023 तक कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शराब नीति में बदलाव कर चहेते सप्लायरों को फायदा पहुंचाया गया। इन कंपनियों ने नकली होलोग्राम और सील बनवाकर महंगी शराब सरकारी दुकानों के माध्यम से बेची, जिससे राज्य को 2,165 करोड़ रुपए का टैक्स चूना लगा।

इस मामले में अब तक पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल, पूर्व IAS अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा आबकारी विभाग के 28 अधिकारी भी आरोपी बनाए गए थे, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor