Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

प्रदेश के युवा साइकिलिस्टों ने 16 दिन में कश्मीर से कन्याकुमारी की यात्रा की पुरी

Spread the love

रायपुर। युवा एवं खेल मंत्रालय और फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित 17 दिवसीय साइक्लिंग एक्सपीडिशन में छत्तीसगढ़ के तीन युवा साइकिलिस्टों ने जबरदस्त हौसला दिखाते हुए कश्मीर से कन्याकुमारी तक लगभग 4,000 किलोमीटर की यात्रा सिर्फ 16 दिन में पूरी कर ली। तय समय से एक दिन पहले लक्ष्य हासिल कर इन युवाओं ने अपनी प्रतिबद्धता और मजबूत इच्छाशक्ति का परिचय दिया। इस यात्रा का संदेश एक राष्ट्र, एक संकल्प था। साइकिलिस्ट स्वर पटेल, संजय कुमार मंगराज और श्रीराम पटेल का रायपुर एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान उन्हें प्रतिदिन 12-15 घंटे लगातार साइकिल चलानी पड़ी और 250-300 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ी। तेज बारिश, ठंड, गर्मी और तेज हवाओं जैसी प्राकृतिक चुनौतियों के बावजूद तीनों ने हिम्मत नहीं हारी। गुजरात नाके पर हुई दुर्घटना के बावजूद टीम ने एकजुटता बनाए रखी और सभी साथी एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते हुए अंततः मंज़िल तक पहुंचे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor