सिम्स अस्पताल के चौथे माले से एक महिला ने लगाई छलांग,अस्पताल परिसर में मचा हड़कंप

Spread the love

बिलासपुर। बिलासपुर के सिम्स अस्पताल के चौथे माले से छलांग लगाने पर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला जांजगीर जिले के किरारी गांव की है पीड़ित महिला का नाम लता कश्यप है। महिला अस्पताल में पति के अटेंडर के रूप में साथ रह रही थी। महिला ने छलांग क्यों लगाई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। महिला के छलांग लगाने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया है। स्टाफ ने पुलिस को तुरंत इस बात की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले कि विवेचना शुरू कर दी है। फिलहाल छलांग लगाने का कारण अभी तक अस्पष्ट नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.