The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा में पुलिस आरक्षक की मौत

Spread the love


भानुप्रतापपुर। ग्राम कच्चे में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पं प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण कथा इन दिनों चल रहा है, इसी बीच अचानक बुधवार को कथा के दौरान ड्यूटी पर लगे आरक्षक की मौत से हड़कंप मच गया। मृतक जवान का नाम त्रिनाथ भंडारी है, जो 2023 से बस्तर फाइटर में पदस्थ था।
जानकारी के मुताबिक जवान भीरा गांव स्थित सीएएफ कैंप में मंगलवार रात ड्यूटी के बाद विश्राम कर रहा था। सुबह उसके साथियों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर तत्काल उसे भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान नारायणपुर के सोनपुर का निवासी था। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजवाकर मामले की जांच में जुट गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *