Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhEducationState

मार्कशीट में गड़बड़ी पर प्राचार्य को नोटिस

Spread the love


बिलासपुर। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल सरकंडा के छात्र रवि कुमार यादव की वर्ष 2006 की परीक्षा में गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। छात्र की दो अलग-अलग मार्कशीट जारी की गई हैं, जिनमें एक में पूरक परीक्षा का परिणाम और दूसरी में अनुपस्थिति दिखाया गया है। इस मामले की जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित प्राचार्य को तत्काल स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, मामले की रिपोर्ट कलेक्टर और संचालक स्कूल शिक्षा को भी भेज दी गई है, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जा सके।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor