The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

नितिन नबीन राज्य के दौरे पर, कांग्रेस पर किया हमला

Spread the love


रायपुर। बिहार चुनाव में जीत के बाद भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन शुक्रवार सुबह रायपुर पहुंचे। विमानतल पर उनके स्वागत के लिए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्री केदार कश्यप और अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। मीडिया से चर्चा में नबीन ने छत्तीसगढ़वासियों और चुनाव में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस की मेजबानी यह दिखाती है कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ के निर्माण में काम किया और अब मोदी जी इसके विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। नक्सलवाद पर उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारें इसे समाप्त करने के संकल्प पर काम कर रही हैं। कांग्रेस में विवाद की स्थिति पर नबीन ने कहा कि नेतृत्वहीन पार्टी में सिर फुटव्वल जैसी स्थिति बनती है और इसे कर्नाटक में राहुल गांधी के कारण देखा जा सकता है, ऐसा ही खेल छत्तीसगढ़ में भी कुछ लोगों के कारण देखा जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *